डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर जीशान इलाही तथा डॉक्टर बिरजिश इलाही को किया गया सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :विधान चंद्र राय के जन्मदिन यानी 1 जुलाई को पूरे देश में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है इस दिन विभिन्न संगठनों की तरफ से चिकित्सकों को समाज के प्रति उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम के 43 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस कमिटी की तरफ से शहर के दो मशहूर चिकित्सकों ड जीशान इलाही तथा ड बिरजीश इलाही को फुलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर 43 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सहित सुनील मोहम्मद कमाल सहित कमिटी के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे। सभी ने इन दोनों चिकित्सकों को सम्मानित किया और कहा कि जिस तरह से यह समाज की सेवा करते हैं खासकर जरुरतमंद लोगों का ख्याल रखते हैं वह बेहद सराहनीय है । उन्होंने कहा कि आज उनको सम्मानित करके वह खुद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वही आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक एक युवा कांग्रेस की तरफ से भी इन को सम्मानित किया गया इस मौके पर संगठन के सचिव सुभाष चंद्र दास के नेतृत्व में संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे इनमें बुवाई राजा वर्मा नितेश मोदी कृष्णा छोटू आदि शामिल थे इनको फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और कहा कि जिस तरह से यह समाज की सेवा कर रहे हैं वह सराहनीय है अनुकरणीय है और इसके लिए इनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है












