shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम की तरफ से डॉ बिधान चंद्र राय के जन्म और मृत्यु दिन पर मनाया गया डॉक्टर्स डे:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ विधान चंद्र राय की जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी अनिमेष दास सहित आसनसोल नगर निगम के तमाम पार्षद और कर्मचारी गण मौजूद रहे सेन रेले रोड इलाके में स्थित विधान चंद्र राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इसके उपरांत अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज ही के दिन डॉक्टर विधान चंद्र राय का जन्म हुआ था और आज ही के दिन उनकी मृत्यु हुई थी उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की भी एक ही दिन में जन्म और मृत्यु हुई थी उसके बाद डॉ बिधान चंद्र राय के जीवन में भी यह संयोग हुआ इससे पता चलता है कि वह कितने उच्च कोटि के मानव थे उन्होंने कहा कि बंगाल का जो स्वरूप आज हम देख रहे हैं उसके निर्माण में डॉ बिधान चंद्र राय की सबसे अहम भूमिका रही उन्होंने बंगाल को एक नया रूप प्रदान किया उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को डॉ बिधान चंद्र राय के आदर्शों पर चलने की हिदायत दी उन्होंने कहा कि वह न सिर्फ एक बहुत उच्च कोटि के राजनेता थे परंतु एक महान चिकित्सक भी थे । जिनका एकमात्र उद्देश्य मानवता की सेवा करना था इस मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने शहर के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रमन राज को सम्मानित किया । वही आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने भी डॉ बिधान चंद्र राय को याद करते हुए उन्हें एक महान व्यक्तित्व करार दिया और कहा कि आज की पीढ़ी को उनसे बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page