भाजपा नेता टिंकु वर्मा ने उठाया आसनसोल रेल मंडल की कार्यकुशलता पर सवाल:
1 min read
सीतारामपुर :शुक्रवार सुबह आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर रेलवे जंक्सन पर कोलफील्ड एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटा विलम्ब से पहुँची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 03541 अप आसनसोल गोमो मेमो ट्रेन सुबह 5 बजे के क़रीब कुल्टी की ओर जा रही थी, उसी दौरान आसनसोल गोमो ट्रेन के गार्ड ने डाउन जीसी लाइन के ट्रैक पर एक अज्ञात युवक के शव को देखा। गार्ड ने इसकी जानकारी कुल्टी स्टेशन मास्टर को दी । घटना को सीतारामपुर रेलवे जीआरपी पुलिस के साथ साझा किया साथ ही सीतारामपुर स्टेशन मास्टर को भी जानकारी दी गई। घटना सीतारामपुर सी.आर.जे. ब्रिज के 223/18 से 223/20 के बीच रेलवे जीसी डाउन ट्रैक पर हुई । इस अज्ञात युवक को रन ओभर अवस्था मे देखा गया था।
इस घटना में विलंब होना एक तरह से आसनसोल रेलवे मंडल की सक्रियता पर सवालिया निशान लगाता है। सुबह 5 बजे के क़रीब आसनसोल गोमो के गार्ड ने कुल्टी स्टेशन को इसकी जानकारी दी थी। इस के बाद भी रन ओभर हुए युवक को ट्रैक से हटाने में लगभग डेढ़ घण्टा लग गया। इस विषय पर कुल्टी भाजपा युवा नेता तथा समाज सेवी टिंकु वर्मा ने कहा आसनसोल स्टेशन स्थित जीआरपी के डोम को सीतारामपुर आने में समय लग गया। परतुं सुबह 5 बजे ख़बर मिलने के बाद भी एक घण्टे से भी अधिक कोलफील्ड सुपरफास्ट ट्रेन को कुल्टी स्टेशन में खड़ा रहना पड़ा। कोलफील्ड एक्सप्रेस जो धनबाद स्टेशन से हावड़ा स्टेशन जाने का सबसे प्रमुख ट्रेन है। इस ट्रेन में रोजमरा के लोगों का आना जाना होता है। वहाँ एक रन ओभर युवक के शव को ट्रैक से उठाने में समय लगना आसनसोल रेलवे मंडल की धीमी गति को दर्शाता है। आज भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेन की स्पीड पर तेज़ गति से कार्य कर रहा है लेकिन आसनसोल रेलवे मंडल सुस्त अवस्था में कार्य करता दिख रहा है।












