हादसे का शिकार महिला की मौत पर परिजनों ने किया सड़क जाम:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के कुमारपुर इलाके के रहने वाले कल्याणी बावरी बीते सोमवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थी बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह लोगों के घरों में काम करने के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन भगत सिंह मोड़ पर वह एक हादसे का शिकार हो गई बताया जा रहा है कि उनको पुलिस की एक जीप ने टक्कर मार दी थी दुर्घटना के बाद उनको आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर उनको दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आज दम तोड़ दिया इसके बाद नाराज परिजनों ने आज भगत सिंह मोड़ अवरुद्ध कर दिया इस बारे में कल्याणी बावरी की भतीजी दिया बावरी का कहना है कि रोज की तरह उनकी चाची लोगों के घरों में काम करने के लिए सोमवार को भी निकली थी सुबह 9:30 बजे के आसपास वह दुर्घटना का शिकार हुई उन्होंने बताया कि रोज वह लोगों के घरों में काम करके दो 2:30 बजे तक वापस आ जाती थी लेकिन उस दिन 4:00 बजने के बाद भी वह वापस नहीं आईं तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की जब भगत सिंह मोड़ पर उनकी तलाश की जा रही थी तो पता चला कि वह हादसे का शिकार हुई है दीया बावरी का कहना है कि जब उन्होंने ट्रैफिक पुलिस कर्मी से पूछा तो उन्होंने कहा कि एक हादसा हुआ था और हादसे की शिकार महिला को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जब वह लोग आसनसोल जिला अस्पताल आए तो देखा कि उनका कोई इलाज नहीं हो रहा है उनको बस सलाइन लगा कर रख दिया गया है उनका कहना था कि कल्याणी के सर पर गंभीर चोटें आई थी लेकिन कोई इलाज नहीं किया जा रहा था हालत बिगड़ने पर उनको दुर्गापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज उनकी मौत हो गई दिया बावरी ने कहा के कल्याणी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और अपने घर में वही एक कमाने वाली थी उनकी मौत के बाद उनके बच्चे अनाथ हो गए हैं उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से स्वीकार किया गया है कि उनके एक कॉन्स्टेबल जीप चला रहे थे जिस जीप ने कल्याणी को टक्कर मारी है उन्होंने उस कांस्टेबल को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा कल्याणी के बच्चों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की












