shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

उल्टा रथ के मौके पर पूजा अर्चना के दौरान पंडाल गिरने से हुआ हादसा:

1 min read

आसनसोल आज उल्टा रथ है इसे लेकर पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी बुधा मैदान में भक्तों का समागम हुआ था लेकिन अचानक पंडाल टूट कर गिर जाने से वहां पर अफरा-तफरी मच गई वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की तेज आवाज के साथ पंडाल टूट के गिर गया उस वक्त पंडाल के अंदर बड़ी संख्या में भक्त थे लेकिन गनीमत रही कि भगवान जगन्नाथ देव का रथ वहां पर मौजूद था और पंडाल रथ के कारण भक्तों के ऊपर नहीं गिरा वरना बहुत बड़े पैमाने पर जान का नुकसान हो सकता था इस घटना में 2 लोगों को चोटे आई हैं जिनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया । घटना की जानकारी पाकर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज उल्टा रथ पर रथ निकलने वाला था उससे पहले पूजा अर्चना की जा रही थी अचानक पंडाल गिर गया जिसमें 2 व्यक्ति घायल हो गए उन्होंने बताया कि इस्कान की तरफ से ही घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम भी इनके साथ हैं और अगर किसी भी तरह की मदद की जरूरत होगी तो आसनसोल नगर निगम इसके लिए हमेशा तत्पर है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो शिकायत आ रही है कि पंडाल में कुछ खराबी थी इस वजह से हादसा हुआ इसकी भी जांच की जाएगी और इस पंडाल को बनाने वाला डेकोरेटर को बुलाया गया है और उनको यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि आज परंपरा के अनुसार उल्टा रथ यात्रा निकले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page