विश्व योग दिवस पर त्रिवेणी देवी भालोटिया महाविद्यालय में हुआ योग शिविर:
1 min read


रानीगंज :नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर त्रिवेणी देवी भालोटिया महाविद्यालय के एन सी सी एवं एनएसएस विभाग की ओर से आज 21 जून 2023 को योग दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य के सम्बोधनीय भाषण से हुआ । एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. गणेश रजक ने योग के महत्व पर चर्चा की । एनएसएस ऑफिसर डॉ.आशीष गोराय ने भी योग के संदर्भ में अपनी बात रखी ।इस कार्यक्रम में रानीगंज शहर के दो जाने-माने योग प्रशिक्षक निताई गौराई एवं अशोक दत्त भी उपस्थित थे। दोनों प्रशिक्षकों ने कई आसनों एवं प्राणायाम को मंच पर प्रस्तुत किया ।दोनों विभाग के कैडेट आज के योग प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए ।












