भाजपा नेता अरिजीत राय ने टीएमसी पर लगाया भाजपा प्रत्याशियों को पीने के पानी से वंचित करने का आरोप:
1 min read
बाराबनी :भाजपा नेता अरिजीत राय आज बाराबनी थाने पहुंचे उन्होंने आरोप लगाया के तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रत्याशियों को डराया धमकाया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह बड़ी अजीब बात है कि नामांकन के दिन वीडियो कार्यालय में जितनी भीड़ थी उससे कहीं ज्यादा भीड़ नामांकन वापसी के आखिरी दिन देखी गई उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशियों को डराया धमकाया गया और बहुतों को नाम वापसी पर मजबूर किया गया अरिजीत राय ने कहा कि जिन लोगों को डरा धमकाकर नाम वापसी करवाने में तृणमूल कांग्रेस कामयाब नहीं हो पाई उन पर अन्य तरीके से अत्याचार किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि इतनी प्रचंड गर्मी में जब लोग एक एक बूंद पानी को तरस रहे हैं तब भाजपा प्रत्याशी हरिबल नंदी और उनके परिवार को पानी के लिए तरसाया जा रहा है उन्होंने कहा कि जब आज वह पीने का पानी भरने गए तो उनके बाल्र्टियों को लात मार के फेंक दिया गया उन्होंने कहा कि यह काफी अमानवीय आचरण है इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को सचेत किया कि समय परिवर्तनशील है और समय बहुत जल्दी परिवर्तित होने वाला है इसलिए उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रतिद्वंदिता जरूर रहेगी लेकिन अमानवीय आचरण ना करें












