shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

28 नंबर वार्ड के सरकारी पुस्तकालय को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने दिया बयान:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड में बने एक सरकारी पुस्तकालय को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था आज उस वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने पत्रकारों को उस पुस्तकालय को लेकर कुछ बातें बताईं उन्होंने कहा कि इससे पहले के निगम के बोर्ड के समय तत्कालीन मेयर के कार्यकाल के दौरान 5000000 रुपए आवंटित किए गए थे जिससे एक मजबूत पुस्तकालय का निर्माण हुआ था लेकिन क्योंकि पुस्तकालय का काम पूरा नहीं हुआ था इसलिए वर्तमान मेयर ने 1500000 रुपए और अनुमोदित किए उन्होंने कहा कि वहां पर जो पुस्तकालय बना है अगर वह सही जगह पर नहीं बनाया गया है तो उसी के समीप जो टीएमसी का पार्टी ऑफिस बना है वह सही कैसे हो सकता है गुलाम सरवर का कहना है की उस कंपीटेटिव लाइब्रेरी में बड़े उम्र की छात्राएं पढ़ने आएंगी उसके पास एक पार्टी ऑफिस रहने से उनको परेशानी हो सकती है उन्होंने कहा कि जो वर्तमान सत्तापक्ष है वह चाहते हैं कि मुस्लिम समुदाय के बच्चों का भविष्य ना सुधरे । इसलिए लाइब्रेरी ना बनाकर स्कूल ना बनाकर सिर्फ पार्टी ऑफिस बनाए जा रहे हैं जहां पर जुए शराब के अड्डे लगाए जाते हैं झारखंड से लाकर डियर लॉटरी बेचे जाते हैं लेकिन उनके भविष्य को संवारने की कोई कोशिश नहीं की जाती उन्होंने कहा कि रेलपार में हाजी कदम रसूल स्कूल के नए भवन के निर्माण को लेकर तारीख पे तारीख दी जा रही है लेकिन अभी तक वह बनकर तैयार नहीं हुआ इससे साफ जाहिर होता है कि रेलपार के अल्पसंख्यक समुदाय के बारे में वर्तमान सत्तापक्ष क्या सोचता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page