आसनसोल में आयोजित क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के धधका इलाके में स्थित एनसी लाहिरी स्कूल परिसर में एक क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया शांति देवी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आयोजित इस शिविर में बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखाए जा रहे हैं इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इस तरह के क्रिकेट एकेडमी के बनाए जाने से यहां के बच्चों को क्रिकेट के गुर सीखने में काफी सहूलियत होगी और आगे चलकर वह बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं उन्होंने बताया कि खेल का मैदान किसी इंसान को ना सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है और एक अच्छा इंसान बनने में सहायता करता है उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण पाने वाले खिलाड़ी आगे चलकर निश्चित तौर पर देश का नाम रोशन करेंगे












