रविंद्र भवन में आसनसोल नगर निगम के सैनेटरी विभाग की तरफ से हुई दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के बीएनआर स्थित रविंद्र भवन में आसनसोल नगर निगम के सैनिटरी विभाग की तरफ से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई । यहां सुडा से भी अधिकारी आए थे। इस संदर्भ में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सैनिटरी विभाग के एमएमआइसी मानस दास ने कहा कि इस कार्यक्रम में निर्मल साथी निर्मल बंधुओं द्वारा लोगों के घरों से जो कूड़ा लिया जाता है किस तरह से उसको एक निश्चित स्थान पर ही रखा जाए जिससे शहर में गंदगी न हो इसपर चर्चा हुई । इसके अलावा नालियों को किस तरह से साफ सुथरा रखा जाए ताकि कहीं भी पानी न जम सके इसको लेकर भी सुडा से आए अधिकािरयों ने यहां मौजूद निर्मल साथी और निर्मल बाग्ला कर्मचारियों को अहम बातें बताई












