shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से शुरू हुआ जजेस कोर्स:

1 min read

आसनसोल :नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से आज आसनसोल के राइफल क्लब में जजेस कोर्स की शुरुआत हुई इसके तहत निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए आने वाले समय के जज और जूरी को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा इस बारे में पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष और राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीके ढल ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत भारत के हर एक जोन में जजों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो आने वाले समय में विभिन्न निशानेबाजी प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाएंगे उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो पहले निशाने बातें किया करते थे या इस खेल से किसी न किसी तरह से जुड़े हुए थे और उनको जज बनने में दिलचस्पी है उनको यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पहले यह प्रशिक्षण भुवनेश्वर में होना था लेकिन आसनसोल में इस को लेकर जो दिलचस्पी देखी गई उसे देखते हुए इसका आयोजन आसनसोल में किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में पूरे देश से लोग आए हैं कुल 30 व्यक्तियों को यहां पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है लेकिन क्योंकि यह प्रशिक्षण शिविर बंगाल में हो रही है इसलिए 30 में से 15 व्यक्ति बंगाल के हैं । उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों के लिए निशानेबाजी प्रतियोगिता में जज बनने का यह पहला कदम है इसके बाद 21 से 26 जून आसनसोल में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन का एक जजेस कोर्स कराएंगे उन्होंने कहा कि पहले यह कोर्स आसनसोल में हो चुका है लेकिन बीते 4 सालों से इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा इसे बंद रखा गया था जो इस बार फिर से शुरू हो रहा है उन्होंने कहा कि यहां पर जो लोग प्रशिक्षण प्राप्त करने आए हैं उन को प्रशिक्षण देने इंडोनेशिया के हेनरी ओटा आए हैं जो भविष्य के जजों को निशानेबाजी की बारीकियों से अवगत कराएंगे ताकि वह आने वाले समय में बेहतरीन जज बन सके उन्होंने कहा कि क्योंकि निशानेबाजी एक बेहद तकनीकी खेल है इसलिए भविष्य के जजों को इस खेल की बारीकियों से अवगत कराने के लिए ही शिविर का आयोजन किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page