समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में लगातार 25 वें दिन भी जारी रही जल सेवा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में बीते 25 दिनों से आसनसोल के कल्ला बाईपास मोड इलाके में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है जैसा कि हम सब जानते हैं कि इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा रोजाना बीते 25 दिनों से हजारों लोगों को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है ताकि इस भीषण गर्मी में उनको थोड़ी राहत मिल सके यह पहला अवसर नहीं है जब कृष्णा प्रसाद द्वारा इस तरह का कोई सामाजिक कार्य किया गया हो दरअसल समाजसेवी कृष्णा प्रसाद का कहना है कि वह कोई भी कार्य सिर्फ शुरू करने में विश्वास नहीं रखते उस कार्य को जारी रखने में और उसे सही परिणाम तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं इसलिए इस प्रचंड गर्मी में रोजाना वह लोगों को ठंडा शरबत पिला रहे हैं आज भी उनका यह बयान जारी रहा आज भी हजारों राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया












