डॉ देवाशीष बनर्जी बने काजी नजरुल विश्वविद्यालय के नए वाइस चांसलर:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के काजी नजरूल विश्वविद्यालय में विगत कुछ समय से काफी विवाद चल रहा था वाइस चांसलर पद को लेकर यहां पर काफी विवाद छिड़ गया था आपको बता दें कि यहां के प्रोफेसर और अन्य गैर शिक्षक कर्मियों तथा विद्यार्थियों ने पूर्व वाइस चांसलर डॉ साधन चक्रवर्ती को हटाने को लेकर आंदोलन छेड़ रखा था कुछ दिनों पहले डॉक्टर साधन चक्रवर्ती का कार्यकाल खत्म हुआ आज डॉ देवाशीष बनर्जी ने काजी नजरुल विश्वविद्यालय के नए वाइस चांसलर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए डॉ देवाशीष बनर्जी ने कहा कि इससे पहले वाइस चांसलर को लेकर क्या विवाद हुआ था इसकी जानकारी नहीं है वह अभी अपने पद पर आए हैं वहीं जिन चीजों को लेकर विवाद चल रहा था उस मुद्दे पर भी उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि क्योंकि उनको इन सब मामलों की जानकारी नहीं है इसलिए इस समय टिप्पणी करना उचित नहीं होगा इसके साथ ही उन्होंने जिन विषयों की जांच चल रही थी उस पर अपना वक्तव्य रखते हुए उन्होंने कहा कि वह अंतरिम वाइस चांसलर के रूप में नियुक्त हुए हैं इसलिए उनको देखना होगा कि वह इस पर जांच कर सकते हैं या नहीं उसके बाद ही वह कोई टिप्पणी करेंगे












