मां घाघर बुड़ि मंदिर के पास नदी में एक व्यक्ति डूबा तलाश जारी:
1 min read
आसनसोल :कल शाम 6:30 बजे के आसपास आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके के मां घागर बुरी मंदिर के पास बहने वाली नदी में एक युवक समा गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस युवक के पीठ पर एक बैग था और वह नदी की तरफ जा रहा था स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और वह आगे बढ़ता गया अचानक वह नदी में डूब गया मंदिर कमेटी की तरफ से पुलिस प्रशासन दमकल विभाग और सिविल डिफेंस के अधिकारियों को खबर दी गई सिविल डिफेंस के अधिकारी आज सुबह 5:00 बजे आए लेकिन नदी में इतनी गंदगी जमा है कि किसी के लिए भी उस व्यक्ति को खोज पाना मुश्किल हो गया है वही आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने कहा कि कल शाम 7:30 बजे के आसपास उनको इस बात की खबर मिली कि एक व्यक्ति नदी में डूब गया है प्रशासन की तरफ से उसकी तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उस व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया है उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उनको कहा है कि उस व्यक्ति को नदी के उस तरफ जाने से रोका गया था लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और यह घटना घट गई समाचार लिखे जाने तक उस व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया था












