बुलु चटर्जी क्रिकेट एकेडमी का हुआ उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के मोहिशिला बॉयज हाई स्कूल में बुलु चटर्जी क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत हुई इस क्रिकेट एकेडमी के निर्माण में पीसीसी और सीआरएस मेमोरियल क्रिकेट एकेडमी का भी सहयोग रहा इस मौके पर यहां दिवंगत बुलु चटर्जी के बेटे शंकर चटर्जी उर्फ ऋजु स्कूल के टीचर इंचार्ज कौशिक सरकार सुभदीप ठाकुर दीपांकर सोम उर्फ रोंटी 86 नंबर वार्ड के पार्षद मानस दास सोमेन चटर्जी नवनीता बनर्जी देवश्री मजूमदार सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे । दिवंगत बुलु चटर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा फीता काटकर एकेडमी का उद्घाटन किया गया इस मौके पर स्कूल के टीचर इंचार्ज कोशिका सरकार ने अपने वक्तव्य में सबसे पहले दिवंगत बुलु चटर्जी को याद किया और कहा कि उनके सुयोग्य बेटे शंकर चटर्जी के प्रयासों से इस से क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत होने जा रही है इसके लिए उन्होंने दीपंकर सोम की भी तारीफ की और कहा कि जिस तरह से इस क्रिकेट एकेडमी का गठन किया गया है उससे उनको उम्मीद है कि आने वाले समय में इस क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षण पाकर खिलाड़ी सिर्फ प्रदेश स्तर पर ही नहीं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन करेंगे उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई क्रिकेट एकेडमी है लेकिन इसे क्रिकेट एकेडमी में जो सुविधाएं यहां के खिलाड़ियों को मिलेंगी वह सबसे अलग होंगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सबसे बड़ी बाधा आर्थिक रूप से आती है शंकर चटर्जी ने आश्वासन दिया है कि किसी भी खिलाड़ी को आर्थिक कारणों से कोई परेशानी होने नहीं दी जाएगी यह बहुत बड़ा आश्वासन है और उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह क्रिकेट एकेडमी इस क्षेत्र की सबसे उम्दा क्रिकेट एकेडमी बन कर रहेगी । वही शंकर चटर्जी ने कहा कि यह क्रिकेट एकेडमी आने वाले समय में इस शिल्पांचल में मिसाल बनकर उभरेगी उन्होंने कहा कि यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी जिससे कि वह आने वाले समय में एक बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरे उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक बेहद महंगा खेल है कई लोगों के लिए आर्थिक रूप से इस खेल में आगे बढ़ना संभव नहीं होता ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए चैटर्जी ग्रुप की तरफ से आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी और उनको स्पॉन्सर किया जाएगा ताकि आने वाले समय में वह बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभर सके ।












