सालानपुर के जेमेरी में रेलवे लाईन के पास महिला की लाश मिलने से सनसनी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सालानपुर थाने के जेमरी के पास रेलवे लाइन के नीकट इलाके में महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई । मृतका की पहचान डेंदुआ रामदी क्षेत्र निवासी रिंकुदेवी के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 38 साल बताई जा रही है! मृतका के पति सुबलपंडित ने बताया कि बीती रात उनकी पत्नी ने खाना बनाकर घर में सबको खिलाया और फिर सोने चली गयी और सुबह घर में अपनी पत्नी को उन्होंने ढूंढा तो वह नहीं मिली और फिर उनकी लाश रेलवे लाइन के पास मिली. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी बार-बार उन्हें तलाक देने के लिए कहा करती थी । जेमरी इलाके के ही एक युवक से उनका संबंध था । बहरहाल, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई । रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया!












