दुर्गापुर की बेटी सीमा दत्ता चटर्जी ने विश्व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता दूसरा पदक:
1 min read
दुर्गापुर :दक्षिण अफ्रीका के सनसिटी में विश्व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दुर्गापुर की बेटी सीमा दत्ता चटर्जी ने एक बार फिर से देश का डंका बजाया है 50 देशों के इस विश्व प्रतियोगिता में सीमा दत्ता चटर्जी ने अपना दूसरा पदक हासिल किया 25 मई को हुए इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में सीमा दत्ता चटर्जी ने इस प्रतियोगिता में दूसरा पदक हासिल किया इस प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह से उन्होंने पुरे विश्व चैम्पियनशिप में दोनों स्पर्धाओं में पदक हासिल कर देश का नाम रौशन किया । इस संदर्भ में सीमा दत्ता चटर्जी ने हमें बताया कि इस प्रतियोगिता में 50 देशों से पावरलिफ्टर्स आए थे सभी के बीच कड़ा मुकाबला था और क्लासिक बेंच प्रेस और इक्विड बेंच प्रेस दोनों ही प्रतियोगिताओं में उन्होंने पदक हासिल किया उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका के सन सिटी में तापमान शून्य से भी नीचे है जो कि भारत के किसी भी प्रतिभागी के लिए काफी कठिन होता है लेकिन अपने प्रदर्शन के लिए उन्होंने अपने कोच अपने परिवार और सबसे ज्यादा अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने हमेशा हर कदम पर उनका साथ दिया है और उनकी हौसला अफजाई की है इसके साथ ही उन्होंने उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने शुरुआत से लेकर अब तक किसी न किसी प्रकार से उनकी मदद की है












