बलात्कार पीड़िता को इंसाफ दिलाने का समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने किया वादा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद न सिर्फ धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं बल्कि मजलूमों का साथ देने में भी वह पीछे नहीं हटते । इसी क्रम में उन्होंने अंडाल की एक महिला का साथ देने का बीड़ा उठाया है। अल्पसंख्यक समुदाय की यह महिला कृष्णा प्रसाद से मिलने उनके कल्ला स्थित दफ्तर पंहुची थी । उन्होंने कृष्णा प्रसाद को अपनी आपबीती सुनाई। उनका कहना था कि पांच साल पहले उनके साथ बलात्कार हुआ था लेकिन आज तक उनको इंसाफ नहीं मिला उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वह राज्य के कानून मंत्री मलय घटक से लेकर टीएमसी के सभी स्तर के नेताओं से गुहार लगा चुकी हैं लेकिन उनको इंसाफ नहीं मिला। पीड़िता की बात सुनकर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वह उस महिला के साथ हैं। उनके लिए इंसान और इंसानियत से बढ़कर कुछ नही । वह जाति धर्म आदि नहीं देखते अगर किसीके साथ नाइंसाफी हो रही है तो उसका साथ देना वह अपना फर्ज समझते हैं। इस मामले में भी उन्होंने पीड़िता को आश्वस्त किया कि वह उनके लिए संघर्ष करेंगे और दोषी को कानूनी तौर पर सजा दिलाने के लिए अदालत जाएंगे । उसके लिए उन्होंने पीड़िता को हर प्रकार की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया ।












