shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने किया संवाददाता सम्मेलन केएनयू में छात्रा के साथ बलात्कार के दोषी को सजा दिलाने की उठाई मांग:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने आज अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया और उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों की तरह देश के प्रधानमंत्री बंगाल की मुख्यमंत्री सहित प्रशासन के आल्हा पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की उन्होंने काजी नजरुल विश्वविद्यालय में बांग्ला विभाग की एक छात्रा के साथ विश्वविद्यालय के ही एक प्रोफेसर पर लग रहे बलात्कार के आरोप का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की छात्रा विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर उसके साथ बलात्कार और यौन शोषण का आरोप लगा रही है जो कि बेहद शर्मनाक है वह छात्रा बांग्लादेश की है इससे पूरे विश्व में भारत की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर पुलिस प्रशासन और महिला कमिशन से इस मामले का संज्ञान लेने और आरोपी को सजा देने की मांग की उनका कहना है कि इस तरह से विद्या के मंदिर में जघन्य अपराध करने के बाद भी अगर दोषी को सजा नहीं मिलती तो वह बेहद निंदनीय होगा उन्होंने कहा कि इसके लिए जहां तक जाना होगा वह जाएंगे उनका कहना था कि उन्होंने काजी नजरूल विश्वविद्यालय प्रबंधन से भी इस विषय में बात की है और वह पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए हर तरह का प्रयास करेंगे उन्होंने साफ कहा कि आज ही वह इस विषय पर एक बड़ा आंदोलन करना चाहते थे लेकिन आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी के अनुरोध पर उन्होंने आज अपना यह आंदोलन वापस लिया और प्रशासन को 15 दिनों का समय दिया उनका साफ कहना था कि अगर 15 दिनों के अंदर असली आरोपी को सजा नहीं दी जाती है और उस युवती को इंसाफ नहीं मिलता है तो 15 दिनों के बाद वह अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे इसके उपरांत जो दूसरा मुद्दा कृष्णा प्रसाद ने उठाया वह था ईसीएल इलाके में कोयले के ई टेंडरिंग का मुद्दा । उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले जमुरिया के एक व्यवसाई पवन अग्रवाल ने एक मुद्दा उठाया था जिसमें उन्होंने कहा था कि औद्योगिक क्षेत्र जमुरिया में जो कोयला खदानों से निकलता है कारखाना तक पहुंचते-पहुंचते वह पत्थर में तब्दील हो जाता है जिससे कारखाना मालिकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है उन्हें कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि इसके पीछे कौन है और ई टेंडर के बाद भी जिस तरह से विगत कुछ समय में हर टन कोयले की कीमत में कमी आ रही है उस पर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि यह भी जांच का विषय है उन्होंने इन सब मुद्दों पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी द्वारा जांच की मांग की उन्होंने कहा कि वह इस शिल्पांचल में कोई काला कारोबार होने नहीं देंगे और इसके लिए वह जितना दूर जाना है जाएंगे उनका साफ कहना है कि इस्पात नगरी बर्नपुर हो या कोयलांचल के अन्य स्थान व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार और धांधली चल रही है उन्होंने कहा कि यह सब राष्ट्रीय संसाधन है और राष्ट्रीय संसाधनों की इस तरह से चोरी ना काबिले बर्दाश्त है इसके लिए उन्होंने कोयला बालू सहित सभी तरह के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि इन सब चीजों की सघन जांच होनी चाहिए और दोषी व्यक्तियों को सजा मिलनी चाहिए उन्होंने इन सब के लिए सीबीआई ईडी जांच की मांग की उन्होंने आशंका जताई कि इन सब काले कारोबार का पैसा आने वाले चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page