दानिश अजीज के नेतृत्व में एआईएमआईएम के प्रतिनिधि मंडल ने की हज यात्रा पर जाने वाले मुहम्मद इस्लाम से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्धमान ज़िला ए आई एम आई एम के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आसनसोल के 24 नंबर वार्ड के रेलपार इलाके में मोहम्मद इस्लाम के घर जाकर उनसे मुलाकात की । दरअसल मोहम्मद इस्लाम इस साल पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले हैं। उससे पहले दानिश अजीज के नेतृत्व में ए आई एम आई एम के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और उनको हज पर जाने के लिए बधाई दी और सम्मानित्त किया । इस मौके पर दानिश अजीज के अलावा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सरवर इफ्तिकार आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक 2 कन्वेनर अनवर हुसैन संगठन के इस ब्लॉक के युथ के कन्वेनर शाहिद मंसूर आदि उपस्थित थे। इस दौरान दानिश अजीज ने मोहम्मद इस्लाम को हज की रवानगी के लिए बधाई दी । उन्होंने मोहम्मद इस्लाम से प्रार्थना की वह हज पर जाकर हिंदुस्तान तथा पश्चिम बर्धमान और विशेषकर आसनसोल के लिए दुआ करें ताकि इस क्षेत्र के लोग खुश रहें सुरक्षित रहें और इस शहर की गंगा जमनी तहजीब और मजबूत हो












