कोलकाता में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में आसनसोल की टीम ने दर्ज की खिताबी जीत:
1 min read
कोलकाता :कल रात दुर्गापुर में शेर-ए-बंगाल कप – 2023 फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पश्चिम बर्धमान तृणमूल स्पोर्ट्स सेल और शेर ए बंगाल होटल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बंगाल के 8 शहरों की 8 टीमों को सेलेक्ट किया गया था। कल खेले गए फाइनल मुकाबले में आसनसोल के हैप्पी स्पोर्टिंग क्लब ने कोलकाता के निरुपम फ्रेंड्स क्लब को हराकर खिताबी जीत दर्ज की । पश्चिम बर्धमान तृणमूल स्पोर्ट्स सेल की तरफ से विजेता टीम को ट्रॉफी तथा 60000 रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 40000 रुपये दिए गए। शेर ए बंगाल कप 2023 प्रतियोगिता में सांसद तथा पुर्व अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी प्रसून बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।












