टीएमसी ने निकाली ₹2000 के नोट की अंतिम यात्रा !
1 min read
आसनसोल टाइम्स : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ₹2000 के नोट को 30 सितंबर के बाद से रद्द करने की घोषणा की गई है 1 अक्टूबर से ₹2000 के नोट सरकुलेशन में नहीं रहेंगे 23 मई से 30 सितंबर तक₹2000 के नोट बैंक में बदले जा सकते हैं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस फैसले के खिलाफ आज शहर में टीएमसी की तरफ से अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया टीएमसी की तरफ से ₹2000 के नोट की अंतिम यात्रा निकाली गई इस मौके पर वरिष्ठ नेता और आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी भानु बॉस सहित तमाम कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर गुरदास चटर्जी ने कहा कि इससे पहले जब नोटबंदी की गई थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उसका ऐलान किया था लेकिन जनता में जिस तरह की प्रतिक्रिया हुई थी उसे देखते हुए इस बार केंद्र की हिम्मत नहीं हुई कि यह घोषणा केंद्र सरकार खुद करें इसलिए उन्होंने रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा इस घोषणा को करवाया उन्होंने कहा कि पिछली बार जब नोटबंदी की गई थी तब भी लोगों को भारी असुविधा हुई थी और इस बार भी ऐसा ही कुछ होने की आशंका है गुरदास चटर्जी का कहना था कि बात यहां अमीर या गरीब की नहीं है बात है नीतिगत फैसलों की उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार को मोहम्मद बिन तुगलक की सरकार के साथ तुलना किया और कहा जैसे मोहम्मद बिन तुगलक कभी भी कोई भी फैसला ले लेते थे भी यह भी कभी भी कोई फैसला ले लेती है किसी भी मामले में विशेषज्ञों की राय को कोई तवज्जो नहीं देते उदाहरण के लिए उन्होंने पिछली बार नोटबंदी के समय अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के कथन को नजरअंदाज करने का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करना अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है गुरदास चटर्जी ने कहा कि उन्होंने यह भी कहा था कि ₹2000 के नोट जारी करने से कोई फायदा नहीं होगा और आज उनकी बात सच साबित हुई इसीलिए आज ₹2000 के नोट की अंतिम यात्रा निकाली गई क्योंकि अब यह नोट हमारे बीच नहीं रहेगा












