मेयर विधान उपाध्याय बने हिंदी उर्दू अकादमी के चेयरमैन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम ने एमएनआईसी बैठक हुई । इसमें हिंदी उर्दू बांग्ला अकादमी के गठन के मुद्दे पर मुहर लगाई गई। इस बारे मे डेप्युटी मेयर वसीम उल हक़ ने कहा कि आज हिंदी और उर्दू अकादमी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। हिंदी और उर्दू अकादमी के चेयरमैन होंगे मेयर विधान उपाध्याय। उर्दू अकादमी के वाइस चेयरमैन होंगे प्रोफेसर डॉ मश्कुर मोइनी होंगे । वहीं हिंदी अकादमी के वाइस चेयरमैन एमएमआईसी दिव्येंदु भगत को बनाया गया है। उर्दू अकादमी के सचिव पद के लिए वसीम उल हक़ के नाम पर मुहर लगाई गई तो वहीं पार्षद भोला कुमार हेला को हिंदी अकादमी का सचिव बनाया गया है। दुसरी तरफ बांग्ला अकादमी के सचिव के नाम की घोषणा चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी जल्द करेंगे । उन्होंने बताया की दोनो अकादमी की कमिटी के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों की रखा गया है।












