अस्थाई ठेका श्रमिकों के पुनः नियोग के मुद्दे पर ईसीएल मुख्यालय में ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन:
1 min read
कुलटी :अस्थायी ठेका कर्मियों की पुनःबहाली की मांग को लेकर ईसीएल के सांक्तोरिया मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। ईसीएल के दिसेरगढ़ संक्तोरिया क्षेत्र में सोमवार सुबह ठेका श्रमिकों ने पुनर्नियोजन की मांग को लेकर धरना दिया। उनका कहना है कि ठेकेदार ईसीएल प्रबंधन के साथ मिलकर अस्थायी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। पहले 200 में से 26 कर्मियों को और बाद में 22 कर्मियों को टेंडर नवीनीकरण नहीं होने के कारण अनिश्चितकाल के लिए बैठा दिया गया है. पिछले दो महीने से बेरोजगार बैठे होने के कारण वह अपने परिवारों के साथ सड़क पर आ गए हैं। ठेकेदार से चर्चा में 15 लोगों की नियुक्ति की बात सामने आई, लेकिन 6-7 लोगों का कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में वे मजदूरों के हित में विरोध में शामिल हुए। अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने को विवश होंगे।












