विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने प्रचंड गर्मी के मद्देनजर लोगों को पिलाया ठंडा शरबत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को देखते हुए पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के कर कमलों द्वारा कल्ला बाईपास मोड में हजारों लोगों को शीतल पेयजल एवं मीठा ठंडा शरबत पिलाया गया । बीते करीब 1 हफ्ते से विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में हजारों की तादाद में राहगीरों और अपने जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है इस संदर्भ में समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने बताया गर्मी के प्रचंड वातावरण में लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं लेकिन सूर्य भगवान की प्रखरता के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है इसी के मद्देनजर बीते करीब 1 हफ्ते से कल्ला बाईपास मोड़ इलाके में हजारों की संख्या में राहगीरों को रोज ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है जिससे उनको राहत मिल सके उन्होंने कहा कि उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य है वह है समाज सेवा वह चाहते हैं कि वह हर तरह से लोगों की सेवा कर सके और आज के इस वातावरण में जब गर्मी का कहर टूट रहा है लोगों को ठंडा पानी पिलाने से बड़ा और कोई काम नहीं हो सकता इसीलिए उन्होंने यह अभियान चलाया है ।















