shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

श्री अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज पंहुचे श्याम मंदिर:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के राहा लैंन स्थित श्री श्याम मंदिर में वृंदावन से पधारे कथा वाचक श्री अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज ने आज बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई ।इस अवसर पर श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सचिव दीपक तोदी ने बताया की उनके कार्यक्रम के तहत आज ११:३० बजे में राहा लेन स्थित श्याम मंदिर के प्रांगण में उन्होंने बाबा श्याम का दर्शन किया एवं उनके दरबार में हाजिरी लगाई।

इस अवसर पर महाराज श्री अनिरुद्ध आचार्य जी ने श्याम प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य को सदा चिंता छोड़ प्रभु के चिंतन में रमा रहना चाहिए क्योंकि चिंता करने से किसी भी कार्य को पूर्ण कराया नहीं जा सकता लेकिन प्रभु के चिंतन करने से मुझे पूरा भरोसा ही नहीं विश्वास भी है कि वह कार्य जरूर सफल होता है।लाख मनुष्य चिंता कर ले लेकिन अगर प्रभु का स्मरण कर उनके ऊपर अपने कार्यों को छोड़ दें तो कार्य जरूर संपन्न होता है लेकिन मनुष्य को सिर्फ कर्म करना चाहिए ना की चिंता। इसलिए चिंता और चिंतन में चिंतन को ही पकड़ना चाहिए ना की चिंता को। इस संसार में कोई भी कार्य बिना प्रभु के अनुमति के होना संभव नहीं है, वह सब व्यर्थ बातें हैं जो यह कहता है कि यह कार्य मैंने करवाया या मैंने किया जब तक कृष्ण कन्हैया की कृपा है तब तक ही वह कार्य होगा अन्यथा बिना प्रभु अनुमति के वह कार्य कभी संभव नहीं है साथ ही साथ मंदिर की भव्यता एवं श्याम प्रेमियों का उनके प्रति आस्था को देख महाराज श्री भाव विभोर हो गए उन्होंने अपने वक्तव्य में आसनसोल के वासियों को धन्यवाद दिया कि श्री श्याम मंदिर के दर्शन उन के माध्यम से आज हो पाए और बाबा श्याम के प्रति उनकी अटूट आस्था है। उन्होंने कहा कि सभी श्याम प्रेमियों का जीवन संपन्न और सफल रहे यही कामना प्रभु से। इससे पूर्व मंदिर पधारने के समय श्याम मंदिर मार्ग में पुष्प वर्षा तथा शंख ध्वनि के साथ महाराज श्री का स्वागत किया गया ,तत्पश्चात मंदिर के मुख्य द्वार पर महाराज श्री की आरती हुई एवं पुष्पमाला एवं पारंपरिक दुपट्टा ओढा कर श्याम सेवा ट्रस्ट तथा श्याम प्रेमियों ने महाराज श्री का स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन श्री अमरनाथ चटर्जी उनके पुत्र अनिर्बन चैटर्जी साथ ही साथ विशिष्ट समाजसेवी श्री नरेश अग्रवाल, श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सीताराम जी बगड़िया, आनंद पारीक,मुरारी लाल जी शर्मा (रानीगंज) अशोक अग्रवाल, टुनटुन गाड़ियां राजेश चूड़ीवाला, विष्णु जालूका, दिलीप पसारी, बॉबी गुप्ता ,सुभाष पारीक, अजय निगानिया, टुनटुन गाड़ियां, हरिनारायण अग्रवाल ,मनोज मुकीम ,अभिषेक केडिया, मुकेश अग्रवाल, जीतू सिंह, निशांत शर्मा, विनय अग्रवाल, विजय मखरिया, रतन दीवान,आदि श्याम प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page