shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल दक्षिण थाने पुलिस की बड़ी कामयाबी शराब की दुकान में लूट का एक आरोपी गिरफ्तार:

1 min read

आसनसोल :कल कल रात आसनसोल के एसबी गोरई रोड इलाके में एक शराब की दुकान में तीन हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी लुटेरों ने हथियार की नोक पर ₹400000 लूट लिए थे इसके बाद से ही आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस हरकत में आ गई थी प्रभारी कौशिक कुंडू के नेतृत्व में आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस ने रात से ही जांच शुरू कर दिया था इस बारे में आज आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू ने अपने कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रताप दास नामक एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कौशिक कुंडू ने कहा के कल रात से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया था तीन अपराधियों में से एक अपराधी की शिनाख्त की गई थी पुलिस को शक था कि 3 अपराधियों में से एक अपराधी का नाम प्रताप दास है उसके ऊपर इससे पहले भी कई मामलों में केस दर्ज किए गए थे उसने एक स्कार्फ और टोपी पहन रखी थी जिससे पुलिस को संदेह हुआ कि यह प्रताप दास ही है पुलिस के पास पहले के एक मामले की वजह से प्रताप दास का नंबर था पुलिस ने तुरंत उस नंबर को ट्रैकिंग पर डाल दिया लेकिन उस वक्त टावर लोकेशन बंद था पुलिस को पता था कि वह निघा में रहता है लेकिन पुलिस उस पर हाथ डालने से पहले इसे लेकर निश्चित होना चाहती थी इसलिए पुलिस ने इंतजार करना मुनासिब समझा अगले दिन यानि आज सुबह जब प्रताप दास का मोबाइल ऑन हुआ जो पता चला कि टावर लोकेशन निघा मैं उसके घर पर दिखा रहा है । पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया पुलिस की एक टीम निघा उसके घर के आस पास पहुंची लेकिन फिर जब टावर लोकेशन देखा गया तो पता चला कि वह मोहिशिला की तरफ आ रहा है पुलिस की टीम जब महिशिला की तरफ आने लगी तो फिर से एक बार टावर लोकेशन सर्च किया गया तो पाया गया कि वह आसनसोल जिला अस्पताल के पास है पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आसनसोल जिला अस्पताल जाकर उसे धर दबोचा कौशिक कुंडू ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया इसके बाद पुलिस उसे लेकर निघा उसके घर गई और इस अपराध में इस्तेमाल एक तमंचा बरामद किया गया कौशिक कुंडू ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रताप दास ने कहा कि उनके दो साथी बंदूक की नोक पर लूट का सारा माल लेकर फरार हो गए कौशिक कुंडू ने कहा कि इसकी भी जांच की जा रही है और बाकी दोनों अपराधी झारखंड के बताए जा रहे हैं कौशिक कुंडू ने कहा कि कल आरोपी को आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page