आसनसोल जिला अस्पताल में मनाया गया नर्सिंग डे:
1 min read
आसनसोल :विश्वभर की नर्सो के लिए प्रेरणा का स्रोत फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिन के मौके पर आज आसनसोल जिला अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास की अगुवाई में अस्पताल के चिकित्सकों अन्य कर्मियों और नर्सों द्वारा फ्लोरेंस नाइटेंगल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया दीप प्रज्वलित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इसके बाद यहां पर एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जहां नर्सों ने रक्तदान किया इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ निखिल चंद्र दास ने कहा आज विश्व भर की नर्स के लिए आदर्श फ्लोरेंस नाइटेंगल का जन्मदिन है इसे देखते हुए आज आसनसोल जिला अस्पताल में उनको श्रद्धांजलि दी गई और एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है इस मौके पर डॉ निखिल चंद्र दास के अलावा कंकन राय नर्सिंग सुपरीटेंडेंट तारकरानी मंडल ब्लड बैंक के प्रभारी संजीत चटर्जी सहित आसनसोल जिला अस्पताल के तमाम चिकित्सक नर्स और अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे












