दिवंगत टीएमसी नेता अमियो दां की याद में उनके बेटे और टीएमसी नेता सुजन दां के नेतृत्व में राहगीरों को पिलाया गया ठंडा पेय:
1 min read
आसनसोल :टीएमसी के दिवंगत कद्दावर नेता अमियो दां की याद में आज उनके बेटे तथा पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी के महासचिव सूजन दां के नेतृत्व में आसनसोल के हॉस्पिटल मोड़ इलाके में राहगीरों को ठंडा पेय पिलाया गया । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआइसी गुरूदास चैटर्जी युवा टीएमसी नेता आसनसोल उत्तर ब्लॉक एक के टीएमसी उपाध्यक्ष भानु बोस इस ब्लॉक की महिला टीएमसी उपाध्यक्ष दीपिका पाल सहित तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभी ने राहगीरों के साथ साथ ऑटो चालक रिक्शा चालक सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों को ठंडा शरबत पिलाया। इस संदर्भ मे सूजन दां ने बताया कि हर साल गर्मी के समय उनके दिवंगत पिता और टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पार्षद अमीयो दां पानी पिलाने का यह कार्यक्रम करते थे। आज जबकि वह नहीं हैं तो उनसे प्रेरणा लेकर और उनकी याद में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की नेत्री ममता बैनर्जी हमेशा लोगों के साथ हर सुख दुख में खड़े रहने को कहती हैं।

इसी लिए अपने दिवंगत पिता से प्रेरणा लेकर और नेत्री ममता बैनर्जी के निर्देशानुसार उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ यह कार्यक्रम किया जिसने 4 हजार के आसपास लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया














