गौ तस्करी मामले में अब्दुल लतीफ हुए आसनसोल सीबीआई अदालत में पेश:
1 min read
आसनसोल :सीबीआई ने अब्दुल लतीफ पर अणुव्रत मंडल के साथ शामिल होने का आरोप लगाया लेकिन अब्दुल लतीफ के वकील को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त संरक्षण मिला। कोर्ट ने आदेश दिया है कि मुकदमा लंबित रहने के दौरान कोई भी प्रशासन उसे गिरफ्तार नहीं कर सकता है और उसे सप्ताह के तीन दिन में से एक दिन सीबीआई कार्यालय में पेश होना है और निर्धारित दिन पर अदालत में पेश होने के आदेश के अनुसार अब्दुल लतीफ सोमवार को आसनसोल की सीबीआई कोर्ट में पेश हुआ। अब्दुल लतीफ के वकील शेखर कुंडू ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का ठीक से पालन कर रहे हैं, वे पिछले शनिवार को आसनसोल कोर्ट में आए थे लेकिन एक वकील की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए उनकी पेशी नही हुई थी। आज फिर से उनकी पेशी हुई और 20 मई को अगली पेशी होगी सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार तीन दिन में एक दिन और उसके बाद की अवधि में चार दिन में एक दिन सीबीआई अदालत में पेश होना होगा












