shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

विश्व थैलेसीमिया डे पर आसनसोल जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास ने बच्चों के साथ बनाई तस्वीर:

1 min read

आसनसोल :आज विश्व थैलेसीमिया डे है इस मौके पर पूरे विश्व में थैलेसीमिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं इसी क्रम में आसनसोल जिला अस्पताल में भी विश्व थैलेसीमिया डे के अवसर पर एक चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई बच्चों ने हिस्सा लिया आसनसोल जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास के नेतृत्व में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था उन्होंने अपने मन से बेहद सुंदर चित्रों को कागज पर उकेरा ।

इस प्रतियोगिता को लेकर जिला अस्पताल के लोगों में कितना उत्साह था यह इस बात से पता चलता है कि डॉक्टर निखिल चंद्र दास खुद भी बच्चों के साथ चित्रकारी करने बैठ गए इस मौके पर आसनसोल जिला अस्पताल के तमाम अधिकारी और कर्मचारी तथा नर्सिंग स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर डॉ निखिल चंद्र दास ने कहा कि थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है बचाव है इसका एकमात्र उपाय है इसलिए उन्होंने लोगों से इस बीमारी को लेकर गंभीर होने की अपील की उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया को लेकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है लोगों को शादी से पहले या संतान धारण से पहले अपनी जांच करानी चाहिए कि वह थैलेसीमिया जीन के वाहक है या नहीं पुराने कहां की थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है जिस वजह से इससे पीड़ित बच्चों को हर 1 महीने या 15 दिन में खून चढ़ाने की जरूरत होती है अगर समाज इसे लेकर थोड़ा भी जागरूक हुआ तो इन बच्चों का काफी भला होगा ।

उन्होंने कहा कि आज जो बच्चे चित्रकारी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं वह सभी थैलेसीमिया से पीड़ित हैं और इनका आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है आज उनको लेकर इस चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ताकि उनके अभिभावकों के साथ-साथ समाज में इस बीमारी को लेकर जागरूकता पैदा किया जा सके । आसनसोल जिला अस्पताल के नोडल ऑफिसर डॉक्टर स्वागत चक्रवर्ती ने कहा के थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसका सिर्फ बचाव ही एकमात्र उपाय है इसके लिए उन्होंने भी समाज के लोगों से इस बीमारी को लेकर जागरूक होने की अपील की उन्होंने भी अपील की की शादी से पहले या संतान धारण से पहले लोगों को अपनी जांच करनी चाहिए वही आसनसोल जिला अस्पताल की पेडियाट्रिक डॉक्टर डॉ श्रीरूपा भट्टाचार्य ने भी लोगों से इस बीमारी को लेकर जागरूक होने की अपील की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page