अभिषेक बैनर्जी 16 तारीख को आएंगे पश्चिम बर्दवान जिले के दौरे पर:
1 min read
आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बैनर्जी इन दिनों पूरे बंगाल के ग्रामीण इलाकों का दौरा कर रहे हैं 60 दिनों के इस दौरे के दौरान वह 16 मई को पश्चिम बर्दवान जिले मैं भी आएंगे नई लहर नाम से इस दौरे के दौरान अभिषेक बैनर्जी ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं इसी क्रम में वह पश्चिम बर्दवान जिले में भी आएंगे आज इसी को लेकर आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में पार्टी की तरफ से एक जरूरी संगठनात्मक बैठक हुई यहां आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सिन्हा कौशिक मंडल सहित आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉक के पार्टी के पदाधिकारी और पार्षद गण उपस्थित थे यहां अभिषेक बनर्जी के पश्चिम बर्दवान जिले के दौरे की रूपरेखा तैयार की गई इस मौके पर अपने वक्तव्य में मलय घटक ने कहा की पंचायत चुनाव के मद्देनजर अभिषेक बनर्जी पश्चिम बर्दवान जिले के दौरे पर आ रहे हैं उन्होंने कहा कि इस दौरे को सफल करने के लिए पार्टी के हर स्तर के नेताओं को जी तोड़ मेहनत करनी होगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जो भी प्रत्याशी होंगे उनके नामों की सूची कोलकाता से तय होगी । उन्होंने कहा कि अभिषेक बैनर्जी कांकसा के रास्ते बाराबनी पहुंचेंगे और वहां से जनसंपर्क साधेंगे उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी के इस सफर को सफल बनाने के लिए इस जिले के टीएमसी तथा इससे जुड़े सभी शाखा संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा












