28 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से हुआ ईद मिलन कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड अंतर्गत रेल पार के जहांगीर मोहल्ला अंतर्गत बालू मैदान इलाके में तृणमूल कांग्रेस 28 नंबर वार्ड के तरफ से ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य रूप से उपस्थित थे इनके अलावा आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक टीएमसी पार्षद फनसबी आलिया सहित 28 नंबर वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता और स्थानीय बाशिंदे मौजूद थे इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी यहां पर ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया वह सारे कार्यक्रम में शिरकत करते हैं उन्होंने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है उन्होंने ऊपर वाले से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल भाईचारे का शहर है आज इस ईद मिलन कार्यक्रम में हजारों की तादाद में लोग सम्मिलित होने आए हैं यह इसी का प्रतीक है कि आसनसोल में हर त्यौहार सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर मनाते हैं ईद में भी सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और खुशियों को साझा किया












