आसनसोल के स्वेच्छासेवी संगठन ह्युमैनिजम की तरफ से आसनसोल के बस स्टैंड के नीकट करुणा दिवस मनाया गया ।
1 min readआसनसोल टाइम्स : आसनसोल के स्वेच्छासेवी संगठन ह्युमैनिजम की तरफ से आसनसोल के बस स्टैंड के नीकट करुणा दिवस मनाया गया । ईद मिलादन्नुबी के पवित्र मौके पर इस कार्यक्रम काआयोजन किया गया था ।

इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानुन और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यकों सेल के सैयद अफरोज पांडवेश्वर के तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष हैदर मंडल वजीहुद्दीन जमाल ड जीशान ईलाही राजु अहलूवालिया सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे ।

यहां ह्युमैनिजम की तरफ से शरबत खिचड़ि और अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया । मलय घटक ने अपने वक्तव्य में आज के दिन की महत्ता को उजागर किया और कहा कि इसलाम हमेशा अमन और शांति का पैगाम देता है । उन्होंने ह्युमैनिजम नाम की इस संस्था को भी इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए बधाई दी और कहा कि समाज में इसी तरह से भाईचारा बढ़ता है ।

वहीं अमरनाथ चैटर्जी ने भी ह्युमैनिजम के सदस्यों को इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए बधाई दी और सभीको ईद मिलादन्नुबी के पवित्र त्यौहार की बधाई देते हुए नबी के दिखाए शांति के रास्ते पर चलने की सलाह दी ।












