आसनसोल के पुर्व मेयर और भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ने किया संवाददाता सम्मेलन
1 min readआसनसोल के विकास के मुद्दे पर आज आसनसोल के पुर्व मेयर और भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ने आज अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया जहां आसनसोल नगर निगम की पुर्व पार्षद आशा शर्मा भृगु ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे । जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि इससे पहले कई बार आसनसोल के सर्वागीण विकास को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला शासक आसनसोल के सांसद सहित प्रशासन के आला अफसरों को चिट्ठी दी गई है । उन्होंने पत्रकारों के सामने वह चिठ्ठी भी दिखाई जो उन्होंने आसनसोल के विकास को लेकर जिला शासक को लिखी थीं । जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल का विकास सभी चाहतें हैं और सभी पार्टियों को इस विषय पर एक होकर काम करने की जरुरत है । जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि हम सब का अस्तित्व आसनसोल पर निर्भर है यही वजह है कि आसनसोल के विकास के मुद्दे पर पार्टी स्वार्थों से उपर उठकर काम करने की जरुरत है ।













