सालानपुर के अल्लाडी में मेयर बिधान उपाध्याय ने किया ग्रामीण पुस्तकालय का उद्घाटन सड़क का शिलान्यास:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर प्रखंड के अल्लादी ग्राम पंचायत के कालीपाथर गांव में पंचायत की फिफ्टीन एफ सी फंड से बाराबनी के विधायक एवं आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये खर्च कर ग्रामीण पुस्तकालय का उद्घाटन किया.इसके अलावा विधायक बिधान उपाध्याय ने डोमदोहा गांव में पथश्री रास्ताश्री परियोजना के तहत लगभग 0.712 किलोमीटर सड़क का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया । इस मौके पर जिला परिषद कार्याध्यक्ष मोहम्मद अरमान, समाजसेवी भोला सिंह, पंचायत प्रमुख सलीम मिया, उप प्रधान पार्वती किस्कू, पंचायत सदस्य उज्जल मंडल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विधान उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के अध्ययन और शिक्षा के लिए प्रत्येक गांव में एक ग्रामीण पुस्तकालय बनाया जाएगा । आज इसकी शुरुआत कालीपाथर से हुई है, अगले दिनों में सभी गांवों में पुस्तकालय होंगे।इसके अलावा डोमदोहा गांव की इस सड़क को लेकर कई दिनों से गांव के लोग कह रहे थे कि यह सड़क कब बनेगी । आज इस सड़क का शिलान्यास कर वह बहुत खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी की किल्लत है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर घर-घर पानी के कनेक्शन का काम तेजी से चल रहा है, जिससे कुछ दिनों के बाद इस गांव में पीने के पानी की कमी नहीं होगी












