प्रख्यात मुर्तिकार सुशांत राय का नया शाहकार शाहरुख खान की मोम की प्रतिमा का अनावरण:
1 min read

आसनसोल :मोम से मूर्तियां बनाने वाले आसनसोल के प्रख्यात मूर्तिकार सुशांत राय ने अपने म्यूजियम में एक और बेहद चर्चित और लोकप्रिय कलाकार की मोम से बनी मूर्ति स्थापित की । उन्होंने अपने म्यूजियम में किंग खान शाहरुख खान की मोम से बनी मूर्ति स्थापित की । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चैयरमैन अमरनाथ चैटर्जी डेप्युटी मेयर अभिजित घटक एमएमआईसी मानस दास बोरो चेयरमैन ड देवाशीष सरकार पार्षद जीतु सिंह प्रख्यात व्यवसाई सचिन राय सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर सुशांत राय ने कहा कि उनके म्यूजियम में एक रजिस्टर है जिस पर उनके म्यूजियम में आने वाले लोग और किन किन हस्तियों की मूर्ति देखना चाहते हैं वह लिखते हैं तो बहुत से लोगों ने शाहरुख खान की मूर्ति बनाने की मांग की थी लोगों की इसी मांग को पूरा करते हुए उन्होंने इस मूर्ति का निर्माण किया है उन्होंने बताया कि यह मूर्ति पूरी तरह से मोम से बनी हुई है और मूर्ति के ऊपर जो कपड़े हैं वह उनकी बेटी स्नेहा राय ने बनाया है उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मूर्ति को शाहरुख खान की सबसे नई फिल्म पठान का लुक देते हुए बनाया है












