भाजपा नेता की मौत के बाद भाजपा द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर किया गया विरोध प्रदर्शन:
1 min read
जमुड़िया आज दोपहर 3 बजे के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर जमुरिया के चांदा मोड़ के निकट भाजपा के 33 नंबर वार्ड के कन्वीनर राजेंद्र साव को उनकी गाड़ी के सीट में खून से लथपथ अवस्था में पाया गया गाड़ी के निकट कारतूस का खोल पाया गया ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में उनको आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया समझा जा रहा है कि उनकी गोली मारकर हत्या की गई है ।

इस घटना के बाद आसनसोल दक्षिण विधायक अग्निमित्रा पाल कृष्णेंदु मुखर्जी दिलीप दे सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में पथ अवरोध किया गया उनका कहना था कि आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन इस तरफ जैसे आंखें बंद किए बैठी है भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा मृतक भाजपा कार्यकर्ता थे 33 नंबर वार्ड के कन्वीनर थे और उनकी दिनदहाड़े इस तरह से गोली मारकर हत्या कर दी गई उन्होंने कहा कि कल भी बाराबनी में बुथ सशक्तिकरण अभियान के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर पथराव किया गया था वहां पर कई भाजपा नेता उपस्थित थे जिन की जान खतरे में आ गई थी उन्होंने कहा कि यहां पर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है वही 32 नंबर वार्ड के पार्षद भोला कुमार हेला घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने कहा कि वह किसी काम से बाहर गए हुए थे जब उन्होंने इस घटना के बारे में सुना तो वह फौरन यहां पर आए उनको पता चला कि एक व्यक्ति को खून से लथपथ अवस्था में गाड़ी की सीट पर पाया गया है उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया है उन्होंने कहा कि यह निश्चित तौर पर एक दुखद घटना है












