shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

ड्रेन निर्माण को लेकर 21 नंबर वार्ड के लोगों ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 21 नंबर वार्ड से कुछ बाशिंदों ने आकर मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की इनका कहना था कि वह 21 नम्बर वार्ड के शेर तालाब इलाके में एक ड्रेन का निर्माण हो रहा है । उन्होंने बताया कि पीछले करीब तीन महीनों से यहां ड्रेन बन रहा है लेकिन काम इतनी धीमी गति से हो रहा है की लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही इनका कहना था कि ड्रेन के ऊपर जो स्लैब लगाया जा रहा है वह भी ज्यादा मजबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि ड्रेन के इस काम के कारण इलाके के लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। दो महिलाएं गिर कर घायल हो चुकी हैं । उन्होंने कहा 21 नंबर वार्ड पार्षद श्रावणी मंडल से भी उन्होंने गुहार लगाई है । वह भी इस काम को करवाने को लेकर संजीदा हैं लेकिन काम की गति धीमी होने से लोगों को परेशानी हो रही है। आज जब उन्होंने मेयर से मुलाकात की तो मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाल लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page