विभिन्न मांगों के समर्थन में डी वाई एफ आई ने सौंपा आसनसोल दक्षिण थाने में ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्धमान जिला डीवाईएफआई की तरफ से आज आसनसोल दक्षिण थाने के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया तथा ज्ञापन सौंपा गया। इस बारे मे जानकारी देते हुए डी वाई एफ आई के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष विक्टर आचार्य ने कहा कि आज डी वाई एफ आई की तरफ से उनकी कुछ मांगों के समर्थन में पूरे पश्चिम बंगाल में थानों में ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को उत्तर 24 परगना में डी वाई एफ आई के जिला परिषद अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 10 डी वाई एफ आई कर्मियों को गिरफ्तार किया गया था जो आज भी कैद हैं । संगठन की तरफ से उनको तत्काल रिहा करने की मांग की गई। इसके साथ नियुक्ति घोटाले में शामिल सभी को गिरफ्तार कर के दिल्ली भेजने की मांग की गई । आसनसोल के कानून व्यवस्था की स्थिति पर असंतोष जताते हुए अविलंब कानून व्यवस्था को सुधारने की दिशा में पहल करने की मांग की गई। उन्होंने साफ कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आगामी दिनों में और तीव्र तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विक्टर आचार्य अतनु मुखर्जी लक्ष्मी नारायण राउत स्निग्धा नायक तनमोय भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में डी वाई एफ आई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।













