shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बर्नपुर संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:

1 min read

बर्नपुर :बर्नपुर संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से रविवार को बर्नपुर के मिलन चक्र क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसमें 40 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया यहां पर उपस्थित थे राज्य बीजेपी नेत्री तथा आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल राज्य बीजेपी नेता राजू मुखर्जी कृष्णेन्दु मुखर्जी बाप्पा चटर्जी सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे इस मौके पर कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में बर्नपुर संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जो यह कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि जिस तरह से गर्मी के इस मौसम में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया उससे साफ जाहिर होता है कि यह संगठन समाज सेवा के प्रति कितनी समर्पित है मैंने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में 40 यूनिट से ज्यादा रक्त संग्रह करना भी सराहनीय कार्य है और उन्होंने इसके लिए संगठन के सदस्यों और रक्त दाताओं को बधाई दी वहीं बप्पा चटर्जी ने कहा कि बर्नपुर संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन हमेशा लोगों के हितों के लिए काम करती रही है उन्होंने कहा कि आज अक्षय तृतीया है और साथ ही आज उनके संगठन का तीसरा स्थापना दिवस भी है इस शुभ अवसर पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से 50 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है उनको पूरी आशा है कि उनका यह लक्ष्य पूर्ण हो जाएगा उन्होंने कहा कि बर्नपुर संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन हमेशा समाज सेवा मुलक कार्य करता रहा है उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब ऐसे भी लोग थे जिनके पास घर में खाने को कुछ नहीं था तब बर्नपुर संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने अपने खर्चे से उन तक भोजन पहुंचाया उन्होंने कहा कि उनके संगठन का एक ही उद्देश्य है वह है मानव सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page