मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटि शाखा की तरफ से लगाया गया अमृत धारा कैंप:
1 min read
आसनसोल :आज मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटि शाखा ने, संस्था के अमृत धारा प्रकल्प के अंतर्गत, आसनसोल के सुप्रसिद्ध महावीरस्थान मंदिर के बाहर आगामी 30 दिनों के लिए अमृत धारा कैम्प लगाया जिसमे आज राहगीरों को सत्तू पिलाया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए यह कैम्प आगामी 30 दिनों के लिए लगाया गया है, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो। इस कैम्प में शुद्ध एवं शीतल जल, शरबत, लस्सी, सत्तू आदि बदल बदल के लोगों को पिलाए जायेंगे जिससे उनका शरीर जलयोजित रहे।
स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पास ही कूड़ादान भी लगाया गया है, और लोगों में जागरुकता लायी जा रही है की कूड़ेदान का प्रयोग अपने रोज़ाना जीवन में अवश्य करें। आज की सेवा का 600 से ज़्यादा लोगों ने लाभ उठाया । मौके पर मायूम सिटि शाखा के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल , सचिव संदीप दारुका, निवर्तमान अध्यक्ष सुदीप अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक केड़िया, उपाध्यक्ष विनय मिहरिया, राहुल अग्रवाल, आदित्य केड़िया, विशाल अग्रवाल, राहुल जालान, मोहित अग्रवाल, गौरव पसारी, सत्यजीत बागड़ी कौशिक अग्रवाल आदि उपस्थित थे॥












