shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कुल्टी के विधायक को लेकर हुए वायरल ऑडियो पर भाजपा ने किया संवाददाता सम्मेलन:

1 min read

आसनसोल :हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें सुना जा सकता था कि कुल्टी के विधायक अजय पोद्दार को लेकर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे थे कहा जा रहा था कि अजय पोद्दार और उनके बेटे केशव पोद्दार गौ तस्करी में संलिप्त हैं और उससे मोटी कमाई करते हैं वायरल ऑडियो मैं दो आवाजें सुनी जा सकती थी उनमें से एक आवाज भाजपा कार्यकर्ता विभाष सिंह की बताइ जा रही थी आज इसे लेकर भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप दे पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि आज इस मुद्दे पर कोलकाता में टीएमसी नेता समीर चक्रवर्ती ने एक संवाददाता सम्मेलन किया था और इस ऑडियो को लेकर भाजपा विधायक और उनके बेटे पर हमला किया था दिलीप दे ने कहा के उस ऑडियो में कही गई बातें पूरी तरह से बेबुनियाद है उन्होंने कहा कि उस ऑडियो में जो 2 लोगों की आवाज से सुनी जा सकती हैं उनमें से एक कंचन सिन्हा की लग रही है कंचन सिन्हा भाजपा में संगठन के पद पर थे लेकिन जब उनके बारे में पता चला कि वह कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार के खिलाफ और भाजपा पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त हैं और अवैध कारोबार से भी जुड़े हुए हैं उनको 16 मार्च को पार्टी पद से हटा दिया गया दिलीप दे ने कहा के यह पाया गया कि उनकी टीएमसी से भी अंदर अंदर सांठगांठ है इसके बाद पंकज साव को वहां पर कन्वीनर बनाया गया था भाजपा के संविधान के अनुसार अब वही उस मंडल के अध्यक्ष बने हैं कंचन सिन्हा को पार्टी की तरफ से शो कॉज किया गया तब उन्होंने इसका जवाब दिया कि उस ऑडियो को वायरल करने में उनका कोई हाथ नहीं है वही विभास सिंह के बारे में दिलीप दे ने कहा कि उन्होंने खुद एक वीडियो वार्ता में कहा है कि ऑडियो में जो आवाज उनकी कहीं जा रही है वह आवाज उनकी नहीं है और उन्होंने कभी भी कुल्टी के विधायक या उनके बेटे के बारे में इस तरह की बातें नहीं कही है लेकिन आज कोलकाता में समीर चक्रवर्ती ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस किया उसमें विभास सिंह के वीडियो वार्ता को नहीं सुनाया गया सिर्फ ऑडियो के बारे में कहा गया इससे साफ जाहिर होता है कि यह टीएमसी का षड्यंत्र है और वह कुल्टी के विधायक का चरित्र हनन करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है उन्होंने कहा कि यह सबकुछ ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के कहने पर किया जा रहा है वही गौ तस्करी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो मवेशियों झारखंड के रास्ते बंगाल में प्रवेश कराई जाती थी उनको बंगाल पुलिस ने क्यों नहीं रोका इसमें कौन सम्मिलित है इसकी भी जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक दल है और उनके एक नेता के ऊपर इस तरह के आरोप लगे हैं तो इसकी जांच होगी लेकिन उनको पूरा विश्वास है कि इस जांच में टीएमसी के नेता ही दोषी पाए जाएंगे क्योंकि टीएमसी ही वह पार्टी है जो आज पूरे प्रदेश में गौ तस्करी आदि कर रही है मैंने कहा कि टीएमसी राजनीति करने के लिए इस तरह के ओछे हथकंडे अपना रही है । उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से समय चक्रवर्ती के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page