shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सतैसा मोड़ से बाईपास तक जाने के रास्ते का हुआ उद्घाटन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड अन्तर्गत सतैसा मोड़ पर आज चंद्रचूड़ मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते का उद्घाटन हुआ इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी 58 नंबर वार्ड के पार्षद संजय नोनिया इस रास्ते के निर्माण के समर्थन में पहले दिन से मुखर रहे आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति पवन गुटगुटिया सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे विशिष्ट अतिथियों ने यहां नारियल फोड़कर इस रास्ते का उद्घाटन किया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी ने कहा कि इस रास्ते के ना होने से यहां के लोगों को बाईपास तक जाने में काफी असुविधा होती थी पवन गुटगुटिया तथा अन्य उद्योगपतियों द्वारा बार-बार प्रशासन से अनुरोध किया गया था कि इस रास्ते को बनाया जाए ए डीडीए द्वारा करीब 60 लाख रुपए की लागत से 996 मीटर रास्ते का निर्माण किया गया है उन्होंने बताया कि जनवरी में ही इस रास्ते के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी और आज इसका उद्घाटन हो रहा है उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर यातायात 15 दिन पहले से ही शुरू हो गया था आज इसका विधिवत उद्घाटन किया जा रहा है तापस बनर्जी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा चाहती हैं कि राज्य के हर प्रांत में रहने वाले लोगों का विकास हो और इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती हैं उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए इस तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने एडीडीए को धन्यवाद दिया और कहा कि इतने कम समय में इस रास्ते का निर्माण होना निसंदेह सराहनीय है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में चाहे एडीडीए हो या आसनसोल नगर निगम हमेशा उनकी कोशिश रहती है कि जनता के हित में कार्य किया जाए और यही वजह है कि महज 3 महीनों के अंदर इस रास्ते का निर्माण पूरा हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page