आसनसोल नगर निगम में हुई जरूरी बोर्ड मीटिंग ईद पर पानी बिजली की आपूर्ति को सुचारू रखने पर दिया गया जोर:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग हुई व्यक्तिगत कारणों की वजह से आज मेयर विधान उपाध्याय इस बोर्ड मीटिंग में शामिल नहीं हो सके उनके अलावा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी दोनों डिप्टी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक सभी एमएमआईसी बोरो चेयरमैन तथा विभिन्न दलों के पार्षद बोर्ड मीटिंग में उपस्थित रहे यहां पर आसनसोल के विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि बहुत जल्द ईद का पवित्र त्यौहार आने वाला है उसे देखते हुए पानी तथा बिजली की कोई समस्या ना हो इसको लेकर विचार विमर्श किया गया और कर्मचारियों को इसकी तरफ विशेष ध्यान देने की बात कही गई ।

इसके साथ ही आसनसोल नगर निगम के विकास कार्यों को कैसे और गति प्रदान की जाए इस पर भी चर्चा हुई वही पार्षदों के वेतन में बढ़ोतरी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई चेयरमैन ने कहा कि क्योंकि पार्षदों को जो रैम्यूनरेशन मिलता है वह आसनसोल नगर निगम के अपने खर्चे से दिया जाता है इसलिए जब तक आसनसोल नगर निगम अपनी आय में बढ़ोतरी करने में समर्थ नहीं हो जाता तब तक इस पर कोई ठोस फैसला लेना थोड़ा मुश्किल है लेकिन पार्षदों की दिक्कतों के बारे में भी सोचा जा रहा है क्योंकि ऐसे बहुत से पार्षद हैं जिनको दूरदराज से आना पड़ता है वही दामोदर वैली कॉरपोरेशन के अधिकारियों से भी बातचीत की गई है और उनसे यह जानने की कोशिश की गई है कि इस प्रचंड गर्मी के मौसम में वह आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में कितने पानी की आपूर्ति कर सकते हैं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आधार कार्ड को लेकर जिस तरह की परेशानियां खड़ी कर रही है उसे देखते हुए आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जिन लोगों के आधार के साथ उनके बैंक के पासबुक या पोस्ट ऑफिस के पास बुक या अन्य दस्तावेजों का लिंक नहीं हुआ है घर-घर जाकर उनके इस कार्य को पूरा करने की भी हिदायत दी गई मेयर की अनुपस्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि आज मेयर व्यक्तिगत कारणों की वजह से उपस्थित नहीं रह सके उनके घर में एक दुखद घटना हुई है जिस वजह से वह आज अनुपस्थित थे वही इस बारे में जब हमने कांग्रेस पार्षदों गुलाम सरवर और एस एम. मुस्तफा से बात की तो उन्होंने कहा कि आज क्योंकि मेयर विधान उपाध्याय बैठक में उपस्थित नहीं थे इसलिए उन्होंने ज्यादा मुद्दों पर बात तो नहीं की लेकिन आने वाले ईद के मद्देनजर उन्होंने बिजली पानी की आपूर्ति को दुरुस्त रखने का अनुरोध किया वही बुजुर्ग और दिव्यांग भत्ते को मिलने में हो रही परेशानी के मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा की गई वही 41 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद जीतू सिंह ने आज के बोर्ड मीटिंग की प्रक्रिया पर संतोष जताया और कहां कि आज कम से कम उन्हें इस बात की खुशी है कि उनको बोलने दिया गया उन्होंने कहा कि आज बोर्ड मीटिंग के दौरान ईद को लेकर कुछ जरूरी बातें हुई और आसनसोल के विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से बोर्ड मीटिंग में जो मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया था वह था आसनसोल नगर निगम में अवैध निर्माण का मुद्दा उन्होंने कहा कि उनके वार्ड 41 नंबर वार्ड में यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है उनका कहना था कि एक बोर्ड मीटिंग में यह फैसला हुआ था कि जिस वार्ड में भी हाई राइज बिल्डिंग का निर्माण होगा स्थानीय पार्षद को उसके बारे में बताना होगा लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है ना तो बिल्डर और ना ही आसनसोल नगर निगम के इंजीनियर स्थानीय पार्षदों को जानकारी देने की जहमत उठाते हैं उन्होंने बताया कि इससे पहले कि कई बोर्ड मीटिंग का उन्होंने बॉयकॉट किया था लेकिन आज की बोर्ड मीटिंग में वह खासतौर पर आसनसोल नगर निगम के स्टाफ तथा पार्षदों के वेतन वृद्धि के मुद्दे को उठाने के लिए आए हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि आज नगर निगम के चेयरमैन ने डेढ़ घंटा बोर्ड मीटिंग को संचालित किया और उनको भी बोलने का मौका मिला












