आजीवन करते रहना चाहता हूं समाजसेवा आसनसोल में जल्द बनेगा बागेश्वर धाम जी का मंदिर – कृष्णा प्रसाद:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद बीते 27 वर्षों से विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में संलिप्त रहे हैं जब भी आसनसोल शिल्पांचल में छठ पूजा की बात आती है कल्ला इलाके में प्रभु छठ घाट का जिक्र सबसे पहले आता है कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में जिस तरह से यहां पर छठ का आयोजन किया जाता है वह न सिर्फ आसनसोल बल्कि पूरे दक्षिण बंगाल में एक उदाहरण के तौर पर देखा जाता है इस साल तो कृष्णा प्रसाद द्वारा चैती छठ का भी आयोजन किया गया वह भी उसी भव्य तरीके से जैसे कि हर वर्ष कार्तिक महीने में किया जाता है । इसके अलावा भी कृष्णा प्रसाद विभिन्न सामाजिक कार्य को निस्वार्थ भाव से अपना दायित्व समझकर करते रहे हैं विशेषकर कोरोना काल में जब लॉक डाउन लग गया था और हजारों की तादाद में लोग बेरोजगार हो गए थे और दाने-दाने को मोहताज हो गए थे उस समय में कृष्णा प्रसाद सामने आए और उन्होंने पूरे शिल्पांचल में लाखों कृष्णा कीट बांटे आसनसोल टाइम्स से बात करते हुए कृष्णा प्रसाद ने बताया की उनके नेतृत्व में उनकी टीम के तकरीबन 100 लोगों ने पुरे शिल्पांचल में घूम घूम कर जरूरतमंदों के बीच कृष्णा कीट बांटे जिनमें भोजन सामग्री थी। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जो दृश्य देखे थे वह हृदय विदारक थे सैकड़ों हजारों लोग ऐसे थे जो अपने परिवारों से दूर थे ऐसा भी हुआ कि परिवार में किसी की मौत हुई लेकिन उनके परिजन कंधा देने तक नहीं पहुंच सके ऐसी परिस्थिति में उनकी टीम ने लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया उन्होंने कहा कि उनके मन में कभी भी एमपी एमएलए पार्षद या किसी राजनीतिक पद पर पहुंचने की महत्वाकांक्षा नहीं रही यह नियति और जनता जनार्दन तय करेगी वह सिर्फ निस्वार्थ भाव से अपना कर्तव्य समझकर सामाजिक कार्य करते रहते हैं और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को वह एक विश्वास के साथ करते हैं जिससे उनको आत्म शांति मिलती है विशेषकर आज की तारीख में जब पूरी दुनिया में अशांति फैली हुई है ऐसे में एकमात्र अध्यात्म का ही सहारा है जो इंसान को बचा सकता है और इसीलिए वह हमेशा धर्म के रास्ते पर चलते हुए विश्वकल्याण की प्रार्थना करते हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में कृष्णा प्रसाद मध्यप्रदेश में उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक किया था जब हमने इसके बारे में उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि महाकाल के शहर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जाकर और वहां पर पूजा अर्चना कर तथा रुद्राभिषेक करके उनको जो शांति मिली है वह शब्दों में नहीं कह सकते उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे विश्व के कल्याण की कामना की । इसके साथ ही कृष्णा प्रसाद ने पूरे शिल्पांचलवासियों के लिए एक खुशखबरी भी दी । कृष्णा प्रसाद ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान वह बागेश्वर धाम गए थे और वहां पर उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का आशीर्वाद लिया उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के सानिध्य में आकर उनके मन को जो आनंद मिला है वैसा अलौकिक आनंद इससे पहले उनको कभी नहीं मिला था धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का व्यक्तित्व इतना प्रखर है कि उनके सानिध्य में जो भी आया उसके अंदर एक अलग ऊर्जा समाहित हुई । उन्होंने कहा कि इसी ऊर्जा को महसूस करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के चरण कमलों से आसनसोल की धरती को पवित्र करने का फैसला लिया है । उन्होंने बताया कि यह उनके लिए बड़ी खुशनसीबी थी कि बागेश्वर धाम में उनको एक टीन का शेड बनाने का मौका मिला । कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह उनके लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने उनको अपने लाखों-करोड़ों भक्तों में से एक के रूप में स्वीकार किया । इसके बाद ही उन्होंने शिल्पांचल वासियों के लिए खुशखबरी का ऐलान करते हुए कहा कि बहुत जल्द आसनसोल में बागेश्वर धाम मंदिर का निर्माण कराएंगे उसके लिए भूमि पूजन में खुद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी शामिल होंगे और आसनसोल की धरती को अपने चरण कमलों से पावन करेंगे वहीं उन्होंने कहा कि 2023 में आसनसोल की धरती पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के कथा का आयोजन किया जाएगा जिसमें न सिर्फ बंगाल बल्कि पड़ोसी राज्यों के लाखों भक्त सम्मिलित होंगे वही इस भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने कहा कि पूरे शिल्पांचल में 11 प्यायु का निर्माण कराएंगे जिससे प्यासे लोगों को थोड़ी राहत मिल सके । कृष्णा प्रसाद ने आगे कहा कि महाराज जी और दिव्य कृष्णा सरस्वती ट्रस्ट के नाम पर निशुल्क जन सेवा शुरू की जाएगी उन्होंने कहा कि 5 टैंकर की व्यवस्था की जाएगी और किसी भी क्षेत्र के लोग पानी की किल्लत से परेशान होकर अगर उनसे संपर्क करते हैं तो वह आसनसोल नगर निगम ईसीएल सहित अन्य सरकारी संस्थानों से पानी खरीद कर उस क्षेत्र के लोगों तक टैंकर के जरिए पानी उपलब्ध कराएंगे वही उनके नेतृत्व में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कृष्णा प्रसाद ने बताया कि 1 मई को कल्ला छठ घाट से 2100 महिलाओं की कलश यात्रा निकलेगी जो ली पाड़ा में शिव मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त होगी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि कलश यात्रा में शामिल सभी 2100 महिलाओं को वह खुद नए वस्त्र प्रदान करेंगे ताकि यह महिलाएं एक जैसे वस्त्र पहनकर इस कलश यात्रा में सम्मिलित हो उन्होंने बताया कि शिव मंदिर प्रांगण में पवित्र जल स्थापित करने के उपरांत वहां पर 24 घंटे का अष्टयाम का आयोजन होगा और 2 तारीख को शाम को जागरण का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि उनका मकसद बंगाल पर जो काल मंडरा रहा है इन धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए उस काल से बंगाल को मुक्ति दिलाना है उन्होंने साफ कहा की भविष्य में उनके भाग्य में क्या है यह नियति और जनता जनार्दन तय करेगी एमपी एमएलए या पार्षद बनना नियति की बात है लेकिन वह एक चीज जानते हैं और वह यह कि वह बीते 27 वर्षों की तरह लगातार समाज सेवा करते रहना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने शिल्पांचल के लोगों का भी सहयोग मांगा ताकि वह नई ऊर्जा के साथ आने वाले समय में और भी ज्यादा सामाजिक कार्य कर सकें












