आने वाली ईद के मद्देनजर 12 नंबर वार्ड टीएमसी की तरफ से महिलाओं में बांटे गए नए वस्त्र:
1 min read
आसनसोल :इन दिनों मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान चल रहा है। पुरे एक महीने मुस्लिम समुदाय के लोग पूरा दिन रोजा रखने हैं इसके बाद शाम को इफ्तारि करते हैं । एक महीने के इस कठिन उपवास के खुशियों की ईद आती है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद पर नए कपड़े पहनते हैं लेकिन आज भी समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नही है कि वह नए कपड़े खरीद सके । इसीको देखते हुए आसनसोल नगर निगम के 12 नंबर वार्ड टीएमसी की तरफ से इस वार्ड की करीब 50 महिलाओं के बीच नए वस्त्र वितरित किए गए 12 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद चांद के नेतृत्व में वार्ड नंबर 12 के टीएमसी कार्यकर्ता लोगों के घर घर गए और महिलाओं के हाथ में ईद का उपहार थमाया इस मौके पर मोहम्मद चांद ने कहा कि बहुत जल्द खुशियों की ईद आने वाली है लेकिन कई परिवार ऐसे हैं जो ईद पर नए कपड़े नहीं खरीद सकते आज ऐसे 50 महिलाओं को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से ईदी प्रदान की गई जिसे वार्ड नंबर 12 टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं के घर-घर पहुंचाया गया












