फ़िरोज़ खान एफके को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों के वैश्विक संयुक्त सचिव बनाया गया:
1 min read
आसनसोल :एफके ग्रुप के चेयरमैन और मानवाधिकार कार्यकर्ता फिरोज खान एफके के पुरे देश यहां तक कि विदेश में भी काम को देखते हुए और खास कर बीते 15 सालों से मुसलसल मानवाधिकार के क्षेत्र में उनके काम को देखते हुए दुनिया भर में मानवाधिकार के सक्रिय और मशहूर संगठन वर्ल्ड ऐक्रिडिटेशन आफ ह्यूमन राइट्स (WAOHR) ने फिरोज खान एफके को इंटरनेशनल लेवल में ग्लोबल जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया।ये जिम्मेदरी इंटरनेशनल लेवल पर है जिससे फिरोज खान एफके पूरी दुनिया भर में ह्यूमन राइट्स के लिए काम करेंगे।
फिरोज खान एफके लगतार 15 साल से ह्यूमन राइट्स के फील्ड में काम कर रहे हैं और देश विदेश में ह्यूमन राइट्स के लिए आवाज उठाते रहते हैं। हमेशा मजलूम और बेसहारा लोगो को उन का अधिकार दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं। ह्यूमन राइट्स के काम की वजह से फिरोज खान एफके को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल में कई अवॉर्ड, मेडल और एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट मिले हैं।
फिरोज खान एफके ने वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स (WAOHR) के महासचिव तारिक जकी का शुक्रिया अदा किया कि उन्हें उन पर भरोसा करते हुए हुए इतना बड़ी जिम्मेदार दी है और वो इस जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाएंगे और मानवाधिकार के लिए और भी ज़्यादा काम करेंगे और विश्व स्तर के इस संगठन को और आगे तक ले जाएंगे।फिरोज खान एफके की इतनी बड़ी कामयाबी और खुशी की खबर से लगतार देश और बिदेश से इनको मुबारकबाद मिल रही है। इन के समर्थक और शिल्पांचल के लोगो में खुशी देखी जा रही है.












