shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बाबा साहब की जयंती पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने की शिरकत:

1 min read

दिल्ली :भारतीय संविधान रचयिता,मानवता के समर्थक,कुशल राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर दिल्ली के पालम जनकपुरी द्वारका में बौद्ध समाज संघ विजय एनक्लेव की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यहां मदन मोहन दास तथा सुदेशवती जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। वहीं एडवोकेट सिद्धांत गौतम मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए । आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे संस्था की तरफ से कृष्णा प्रसाद को सम्मानित किया गया।

कृष्णा प्रसाद ने ड भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इस महान व्यक्तित्व के धनी इंसान को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में अपना वक्तव्य रखते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आज एक बेहद महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन बाबा साहेब का जन्म हुआ था जिन्होंने आगे चलकर न सिर्फ वंचित पीड़ित वर्गों की लड़ाई लड़ी बल्कि स्वाधीन भारत का संविधान की रचना की । एक ऐसा दस्तावेज जिसने देश के सभी वर्गों को समान अधिकार दिया । खासकर जिन्हे अस्पृश्य समझा जाता था उनके उत्थान के लिए बाबा साहेब ने संविधान में विशेष प्रावधान रखा ।

कृष्णा प्रसाद ने कहा कि ड भीमराव अंबेडकर वंचित वर्ग के मसीहा थे जिन्होंने अपना जीवन ही उनके उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की शिक्षा आज भी प्रासंगिक है। उसके साथ ही उन्होंने बौद्ध समाज संघ विजय एनक्लेव को इस कार्यक्रम के आयोजन और उनको आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का अवसर पाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ‌ । उन्होंने भविष्य में भी इस संगठन के साथ मिलकर समाज के पिछड़े वर्ग के लिए काम करने का वादा किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page