आसनसोल के ऊषाग्राम के एक अपार्टमेंट में ईडी द्वारा दी गई दबिश:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के ऊषाग्राम इलाके में स्थित उदयाचल अपार्टमेंट में रहने वाले प्रदीप बागची नामक एक शख्स के घर पर ईडी द्वारा छापेमारी किए जाने से उस क्षेत्र में खलबली मच गई आपको बता दें कि आज सुबह से ही ऊषाग्राम के उदयाचल अपार्टमेंट में स्थित प्रदीप बागची के घर पर ईडी द्वारा छापेमारी की गई सुबह से लेकर शाम तक ईडी की छापेमारी चली इस बारे में जब हमने उस अपार्टमेंट के एक निवासी से बात की तो उन्होंने कहा कि आज सुबह उनको पता चला कि उनके अपार्टमेंट में रहने वाले प्रदीप बागची के घर पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है हालांकि वह प्रदीप बागची के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए कि वह क्या करते हैं या उनका क्या व्यापार है वहीं उस अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी ने बताया कि उनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से लगती है लेकिन ईडी के अधिकारी उससे पहले ही अपार्टमेंट में आ गए थे और छापेमारी शुरू कर दी थी उनसे जब पत्रकारों ने पूछा कि प्रदीप बागची क्या करते हैं तो वह भी कुछ नहीं बता पाए हालांकि ईडी की इस छापेमारी को लेकर पूरे शहर में अटकलों का बाजार गर्म है । ईडी की दबिश के दौरान प्रदीप बागची अपने घर पर नहीं थे














